MP चुनाव: BJP की पहली लिस्ट जारी, तेलंगाना-मिजोरम की भी देखें लिस्ट

भोपाल
भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने मध्य प्रदेश के लिए 177 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. इसके अलावा बीजेपी ने तेलंगाना के लिए 28 और मिजोरम के लिए 24 उम्मीदवारों की घोषणा की.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी परंपरागत सीट बुधनी से ही चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी ने राज्य सरकार में मंत्री माया सिंह का टिकट काट दिया है. इस बार ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार को टिकट दिया गया है.
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू हो रही है, जो 9 नवंबर तक चलेगी. मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होंगे. मध्यप्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं.
उम्मीदवारों के नाम बीजेपी की इलेक्शन कमेटी की बैठक में तय हुए. इस बैठक में बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज समेत अन्य सदस्य शामिल हुए.
तेलंगाना कैंडिडेट लिस्ट
TELANGANA Candidate List
1. 1 Sirpur Dr. Srinivasulu
2. 5 Asifabad (ST) Sri Ajmira Athmaram Naik
3. 6 Khanapur (ST) Sri Satla Ashok
4. 9 Nirmal Dr.(Smt.) Aindla Suvarna Reddy
5. 17 Nizamabad (Urban) Sri Endala Lakshminarayana
6. 21 Jagityal Sri Muduganti Ravinder Reddy
7. 23 Ramagundam Smt. Balmuri Vanitha
8. 29 Siricilla Sri Mallagari Narsa Goud
9. 33 Siddipet Sri Naini Narotham Reddy
10. 46 Kukatpally Sri Madhavaram Kantha Rao
11. 51 Rajendranagar Sri Baddam Bal Reddy, Ex.MLA
12. 52 Sherlingampally Sri G. Yoganand
13. 58 Malakpet Sri Ale Jithendra
14. 66 Charminar Sri T. Uma Mahendra
15. 67 Chandrayangutta Kum. Syed Shahezadi
16. 68 Yakatpura Sri Charmani Roopraj
17. 69 Bahadurpura Sri Haneef Ali
18. 76 Devarkadra Sri Aggani Narsmulu Sagar
19. 78 Wanaparthi Sri Kotha Amarender Reddy
20. 81 Nagarkurnool Sri Nedanuri Dilip Chary
21. 87 Nagarjuna Sagar Smt. Kankanala Niveditha
22. 97 Alair Sri Donthiri Sridhar Reddy
23. 99 Ghanpur (Station) (SC) Sri Perumandla Venkateshwarlu
24. 105 Warangal West Sri M Dharma Rao, Ex.MLA
25. 107 Wardhannapet (SC) Sri Kotha Saranga Rao
26. 111 Yellandu (ST) Smt. Mokalla Naga Sravanthi
27. 115 Wyra (ST) Ms. Bhukya Reshma Bai (Resyma Rathore)
28. 118 Aswaraopeta (ST) Dr. Bukya Prasad Rao
मिजोरम कैंडिडेट लिस्ट
1. 2 Dampa (ST) Er K Lalrimawia
2. 4 Tuirial (ST) Mr. Jacomn T Vanlawma
3. 5 Kolasib (ST) B Lianthlira
4. 7 Tuivawl (ST) Mrs Judy Zohmingliani
5. 8 Chalfilh (ST) P Sanghmingthanga
6. 11 Aizawl North-II (ST) Mrs. C Lalnunziri
7. 12 Aizawl North-III (ST) V L Awia
8. 17 Aizawl West-III (ST) Lalmingmawia
9. 19 Aizawl South-II (Aizawl X) (ST) Lalniliana Hauhnar
10. 20 Aizawl South-III (ST) Ms F Lalremsangi
11. 21 Lengteng (ST) Mrs Laldinngheti
12. 22 Tuichang (ST) Mrs Lalduhpuii
13. 25 East Tuipui (ST) Dr. V L Zahawma Chawgthu
14. 26 Serchhip (ST) C Lalchunglura
15. 27 Tuikum (ST) C Lalnunmawia
16. 28 Hrangturzo (ST) K Sangzuala
17. 29 South Tuipui (ST) Lalnunpuia Chawngthu
18. 30 Lunglei North (ST) Ramdinzuava
19. 32 Lunglei West (ST) C S Cwangchhuma
20. 34 Thorang (ST)Joseph Lazawmliana
21. 35 West Tuipui (ST)Dr. Kina Ranjan Chakma
22. 36 Tuichawng (ST)Buddha Dhan Chakma
23. 37 Lawngtlai West (ST)J B Rualchhinga
24. 39 Saiha (ST)S Vadyyu
लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल
तीन बड़े राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावों को 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले का सेमीफाइनल माना जा रहा है. चुनाव आयोग ने पिछले दिनों पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी.
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए 12 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. मध्य प्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को चुनाव होंगे. वहीं, राजस्थान और तेलंगाना में एक साथ 7 दिसंबर को वोटिंग होगी.
पांचों राज्यों के लिए 11 दिसंबर को मतगणना होगी और इसी दिन रिजल्ट जारी किया जाएगा. छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें, मध्य प्रदेश में 230, मिजोरम में 40, राजस्थान में 200, तेलंगाना में 119 सीटों पर चुनाव होने हैं.