मूलभूत सुविधाओं के लिए नहीं होना पडेगा परेशान-नपाध्यक्ष

मूलभूत सुविधाओं के लिए नहीं होना पडेगा परेशान-नपाध्यक्ष
asish malviya अशोकनगर। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साहू ने वार्ड 8 का भ्रमण किया और रहवासियों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर विगत दिवस वार्ड क्रमांक 8 के रहवासियो ने नगर पालिका अध्यक्ष के सम्मुख अपनी सडक, पानी, स्ट्रीट लाइट की समस्या रखी। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष तुरंत रहवासियों के साथ समस्या स्थल पर पहुचीं। वहीं इस दौरान वे बसन्त विहार कॉलोनी पहुंची और वार्डवासियों से चर्चा की। Negative nonsense will not have to be for basic amenities श्रीमती साहू ने स्ट्रीट लाइट की समस्या के लिये तुरन्त कर्मचारियों को बुलाकर खम्बों पर लाइट लगाने के निर्देश दिए एवं बसन्त विहार की मैन रोड एवं विभिन्न गलियों का निर्माण ढेड महीने में करने का आश्वासन दिया। वहीँ इस अवसर पर साथ चल रहीं महिलाओं ने हैडपम्प लगवाने की मांग की जिस पर नपा अध्यक्ष श्रीमती साहू ने तुरंत स्थल चयनित करवाकर लगवाने का वादा किया। बसन्त विहार कॉलोनी के रहवासियों ने नपाध्यक्ष के तुरंत वहाँ पहुंचकर समस्या के निवारण के वादे करने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साहू ने कहा की किसी भी नगर वासी को विजली, पानी, सडक, सफ ाई जैसी समस्या के लिए परेशान नहीं होना पडेगा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पहलवान साहू सहित बडी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।