सांसद कप पर निशान ए खालसा पंजाब ने किया कब्जा

सांसद कप पर निशान ए खालसा पंजाब ने किया कब्जा

सांसद कप पर निशान ए खालसा पंजाब ने किया कब्जा

खिताबी मुकाबले में नरसिंहपुर को 8 विकेटों से दी शिकस्त

सांसद कप को प्रति वर्ष आयोजित करने का कुलस्ते ने दिलाया भरोसा

[caption id="attachment_441109" align="alignnone" width="1280"]nishan-e-khalsa-punjab-becomes-winner-in-saansad-cup-t20-cricket-competition अतिथियों से पुरुस्कार ग्रहण करते नरसिंहपुर की टीम।[/caption] Syed Javed Ali मण्डला - स्थानीय महात्मा गाँधी स्टेडियम में चल रहे सांसद कप टी-20 अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरूवार को खेले गए फाइनल मैच में निशान ए खालसा पंजाब की टीम ने नरसिंहपुर को 8 विकेटों से हराकर फाइनल मैच शानदार प्रदर्शन करते हुये 16.5 ओवर में ही 121 रन बनाकर जीत दर्ज की। अपरान्ह 2 बजे प्रारम्भ हुए मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नरसिंहपुर की टीम ने तीसरे ओवर में ही महज 19 रन में 4 महत्वपूर्ण विकेट गँवा दिए थे। इसके बाद पवन चंदेल और उनका साथ देने उतरे कुलदीप ठाकुर ने पारी को संभालने का प्रयास किया, परन्तु 65 रन के स्कोर पर 25 रन बनाकर कुलदीप ठाकुर पवेलियन लौट गये। पांचवे विकेट के बाद नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे और 20वें ओवर में नरसिंहपुर की टीम 118 रन बनाकर ऑल आऊट हो गई। पवन चंदेल ने 20 और मनीष साहू ने 27 रनों का योगदान दिया। nishan-e-khalsa-punjab-becomes-winner-in-saansad-cup-t20-cricket-competition यश कदम की अर्ध शतकीय पारी - 119 का विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने सधी हुई शुरूआत की। उनके बल्लेबाजों द्वारा जोखिम न उठाते हुये रन जोडऩे का सिलसिला प्रारंभ किया। पंजाब का पहला विकेट नयन चव्हाण के रूप में 40 रन पर और दूसरा विकेट कौस्तुभ के रूप में 58 रन पर गिरा। उसके बाद ओपनर बल्लेबाज यश कदम और यश राठौर के मध्य हुई 63 रनों की नाबाद साझेदारी में निशान ए खालसा पंजाब ने नरसिंहपुर पर 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली। यश कदम ने 52 बॉल में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 60 रन और यश राठौर ने 21 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके की मदद से नाबाद 22 रन का योगदान दिया। उल्लेखनीय है कि मैच शुरू होने के पूर्व हॉकी मण्डला के सचिव और मध्यप्रदेश हॉकी के कार्यकारणी सदस्य सैयद कमर अली व एसडीओपी मण्डला अस्वनी कुमार ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर टॉस की औपचारिकता पूरी कराकर मैच शुरू कराया।nishan-e-khalsa-punjab-becomes-winner-in-saansad-cup-t20-cricket-competition निरंतर आयोजित होगा सांसद कप - फाइनल मैच के उपरांत प्रतियोगिता के समापन अवसर पर केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते के मुख्यातिथ्य, जेएमडी एमपी सीजी सीईओ ओमप्रकाश गुणवान की अध्यक्षता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी के विशिष्ट अतिथ्य में पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नमामि आर्ट फाऊण्डेशन द्वारा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नुक्कड़ नाटक किया और मिनूमौय रोबिना सिंह ठाकुर ने योग की विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये केंद्रीय मंत्री ने जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने आगे भी सांसद कप का आयोजन प्रतिवर्ष करने एवं अन्य खेल विधाओं के भी आयोजन किये जाने की बात कही। उन्होंने विजेता टीम सहित सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दी एवं आयोजन समिति से जुड़े सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिये बधाई दी।nishan-e-khalsa-punjab-becomes-winner-in-saansad-cup-t20-cricket-competition अभिषेक पाठक रहे मैन ऑफ दा सीरिज - फाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने वाले निशान ए खालसा पंजाब के यश कदम को मैन ऑफ दा मैच पुरूस्कार, नरसिंहपुर के अभिषेक पाठक को प्रतियोगिता के दौरान हरफनमौला प्रदर्शन के लिये नरसिंहपुर के अभिषेक पाठक मून को मैन ऑफ दा सीरिज का पुरूस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में 11 विकेट लेने के लिये उन्हें बेस्ट बॉलर का पुरूस्कार प्रदान किया गया। नरसिंहपुर के ही कुलदीप ठाकुर को चार मैचों में 159 रन बनाने के लिये बेस्ट बेटसमैन का पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पंजाब टीम के नयन चव्हाण को बेस्ट फील्डर और विकेट कीपर यश थौराट को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर घोषित कर पुरूस्कृत किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता की विजेता टीम निशान ए खालसा पंजाब को 1 लाख 1 हजार रूपये का चैक एवं ट्रॉफी और उपविजेता टीम नरसिंहपुर को 51 हजार का चैक एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। nishan-e-khalsa-punjab-becomes-winner-in-saansad-cup-t20-cricket-competition [caption id="attachment_441115" align="alignnone" width="1280"]nishan-e-khalsa-punjab-becomes-winner-in-saansad-cup-t20-cricket-competition सांसद कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम निशान ए खालसा पंजाब अतिथियों से पुरुस्कार ग्रहण करते हुए।[/caption] ये रहे उपस्थित - इस दौरान रामप्यारे कुलस्ते, अनुराग रबिट्टू चौरसिया, शैलेष मिश्रा, जयदत्त झा, अंजनी तिवारी, प्रफुल्ल मिश्रा, संदीप सिंह, वंदना कुशराम, नीरज मरकाम, आशीष शर्मा, शशि पटैल, मोनू जैन, रूपेन्द्र खडग़रे, शिव पुसाम, सुधीर कसार, रमेश चौकसे सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनकी रही भूमिका - इस आयोजन को सफल बनाने में सांसद कप आयोजन समिति के प्रमुख वेद प्रकाश कुलस्ते, क्षितिज शुक्ला, आशीष झारिया, नितांत ठाकुर, जितेंद्र नंदा, ऋषभ सिन्हा, अंकित ज्योतिषी, शिवांशु तिवारी, हिमांशु सिरसाम, यशवंत मरावी, पीयूष कार्तिकेय, अनुराग बिट्टू चौरसिया, सनी चंदेल, शशि पटेल, विवेक अग्रिहोत्री, संतोष तिवारी, मयंक अग्रवाल आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही।