माफी मांगने की जरूरत नहीं, तो खेद व्यक्त करने का नाटक क्यों कर रहे कमलनाथ: शिवराज

माफी मांगने की जरूरत नहीं, तो खेद व्यक्त करने का नाटक क्यों कर रहे कमलनाथ: शिवराज
भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दलित महिला नेत्री और कैबिनेट मंत्री इमरती देवी की व्यथा को पूरे देश ने देखा उनके आसुंओं को पूरे देश ने देखा लेकिन कमलनाथ को वह नहीं दिखा। इमरती का नाम लेने से उन्हें गुरेज है उनसे माफी मांगने की जरूरत महसूस नहीं करते तो खेद व्यक्त करने का नाटक क्यों कर रहे हैं? मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह खेद व्यक्त करना नहीं बल्कि महिलाओं के प्रति एक और पाप करना है। टिप्पणी को वे अब भी जायज ठहरा रहे हैं तो खेद किस बात पर व्यक्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेद भी कैसा- किसी को बुरा लगा हो तो खेद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ को उनके कृत्य के लिए, उनके दंभ और अंहकार के लिए इस प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।