'वायुसेना को हमारा सलाम': मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक पर प्रतिक्रिया दी है. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है- 'भारतीय वायुसेना को हमारा सलाम. हमें देश के इन जवानों के साहस और शौर्य पर गर्व है. आतंकवाद को अब जड़ से उखाड़ने का वक्त आ गया है. सीएम के इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.' बता दें कि पुलवामा में बीते 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमला किया गया था. इसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद छिपे आतंकियों से मुठभेड़ में चार अन्य जवान भी शहीद हुए थे. इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल था. पूरे देश से आतंकवादियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी.भारतीय वायुसेना को हमारा सलाम। हमें देश के इन जवानों के साहस और शौर्य पर गर्व है। आतंकवाद को अब जड़ से उखाड़ने का वक्त आ गया है।
जय हिंद। ?? — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 26, 2019
bhavtarini.com@gmail.com
