उत्तर बस्तर कांकेर
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में माननीय मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की 15 सितम्बर 2018 को विकास यात्रा से संबंधित चर्चा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू द्वारा की गई। जिसमे सभी विभाग के अधिकारियों को विकास यात्रा तैयारी संबंधी जरूरी निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को आमसभा मैदान मे स्वास्थ्य संबंधी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने विकास यात्रा के दौरान संचार क्रांति योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को मोबाईल वितरण, आयुषमान भारत योजना के अंतर्गत स्मार्ट कार्ड, तेंदु पत्ता बोनस वितरण,साईकिल योजना के अंतर्गत साईकिल वितरण तथा विभिन्न विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुडी प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिये। इसके अलावा दिव्यांगजनो को यूडीआईडी कार्ड वितरण किया जायेगा।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व उपस्वास्थ्य केन्द्र मे स्मार्ट कार्ड का उपयोग किये जाने के निर्देश दिये। उन्होने ग्राम पंचायतो मे मितानिनो द्वारा ग्राम वासियो को स्मार्ट कार्ड उपयोग करने प्रेरित किये जाने के निर्देश दिये। आयुषमान भारत योजना के अंतर्गत कार्ड न होने पर सिर्फ स्मार्ट कार्ड का नम्बर बताने पर स्वास्थ्य केन्द्र मे इलाज किया जा सकेगा।
कलेक्टर अकांक्षा पूर्ण जिले मे शमिल कांकेर जिले के 1000 के ऊपर आबादी वाले ग्राम पंचायतो प्रधानमंत्री की 7 योजनाओं को क्रियान्वयन कर सेचुरेट घोषित करने योजना से संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये।
समय सीमा बैठक मे शासन की जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण के संबंध मे चर्चा करते हुये कलेक्टर ने अधिकारीयों को आगामी समय सीमा बैठक तक लंबित प्रकरण पूर्ण करने के निर्देश दिये। कौशल विकास योजना के अंतर्गत कलेक्टर ने ग्राम पंचायतो मे शिविर लगाकार 18 से 35 के उम्र के हितग्राहियों को तकनिकी प्रशिक्षण कौशल विकास के अधिकारी को निर्देश दिए। इस संबंध में नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाने के साथ मितानिनों व आंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा ग्राम पंचायत में तकनिकी प्रशिक्षण के लिए ग्रामवासियों को प्ररित किये जाने के निर्देश दिए।
समय सीमा की बैठक में पोषण आहार अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को पोषण आहार संबंधी लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा संबंधी चर्चा के दौरान रेडि टू-ईट योजना के अंतर्गत गुणवत्ता का ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए आंगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण कर 7 दिवस के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा किसी भी प्रकार की आंगनबाडी केन्द्र संबंधित लापरवाही नहीं बरती जाएगी। पहंुचवीहिन ग्राम पंचायतों में सचिव व सुपरवाईजर द्वारा आंगनबाडी केन्द्र का निरीक्षण किया जाकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा।
कृषि विभाग के फसल बीमा योजना के अंतर्गत उप संचालक ने कलेक्टर को बताया कि 75 प्रतिशत से अधिक फसल उपज ग्राम पंचायतों को भारत सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचातयों के आधार पर बीमा तय अनुसार बीमे की राशि नहीं मिलने की जानकारी दी। इसी प्रकार सुखा राहत की राशि के संबंध में कलेक्टर ने जानकारी लेकर अधिकारी को प्रकरण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारी को ग्राम पंचायतों मे शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को 100 रूपये प्रतिमाह निर्धारण संबंधी जानकारी दिये जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने समस्त विभाग के अधिकारियों को विभाग में अनुकंपा नियुक्ति संबंधी लंबित प्रकरणों को गंभीरता पूर्वक जांच करने के पश्चात पात्रता के अनुसार निपटाये जाये। अनुकंपा नियुक्ति संबंधी प्रकरणों को 2 दिवस भीतर पूर्ण किये जाने के कलेक्टर ने निर्देशे दिये। इस संबंध मे कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति संबंधी प्रकरणो को नियमानुसार परिवार के सदस्यों को बुलाकर प्रकरण निपटाने के निर्देश दिये।
समय सीमा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ऋचा प्रकाश चौधरी, अपर कलेक्टर आर आर ठाकुर, एम आर चेलक, उप निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे, संयुक्त कलेक्टर सी एल आंेटी वनमंडलाधिकारी शमा फारूखी, अनुविभागीय अधिकारी कांकेर भारती चन्द्राकर, भानुप्रतापपुर प्रेमलता मंडावी, अंतागढ़ निशा नेताम, सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।