‘हर घर पोषण त्यौहार’ अंतर्गत मैदानी प्रतिभागियों से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री ने किया सीधा संवाद

गरियाबंद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ’’हर घर पोषण त्यौहार’’ अंतर्गत देश के समस्त राज्यों के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक, आषा (मितानिन) और एएनएम से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए आज सवेरे 10ः30 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक सीधा संवाद किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी के सीधा संवाद कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले सहित समस्त 27 जिलों में वेब कास्टिंग, वीडियो काॅन्फ्रेसिंग, टेलीविजन व मोबाईल एप्स के माध्यम से सुना गया। छत्तीसगढ़ से रायपुर व राजनांदगांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा (मितानिन) व एएनएम से प्रधानमंत्री ने सीधा संवाद कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों को सुना गया व स्थानीय त्यौहारों के जरिए पोषण व स्वास्थ्य को जनआंदोलन बनाने की पहल के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की प्रशंसा की। छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे ’’हर घर पोषण त्यौहार’’ को रक्षा बंधन जैसे त्यौहार के परिदृश्य पर आयोजित कर कुपोषित बच्चांे को पोषण रक्षा सू़त्र बांधकर उन्हें सुपोषित करने व कमरछट पर्व में बच्चों के जीवन की रक्षा करने के लिए संकल्पित होने जैसे आयोजन को प्रधानमंत्री ने अनुकरणीय पहल बताकर देश के समस्त राज्यों को ऐसे आयोजन हेतु अपील की। प्रधानमंत्री द्वारा केन्द्रांश स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मिलने वाले मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। पहले केन्द्रांश 3000 रूपये मिलते थे अब उन्हे 4500 रूपये मिलेंगे, जिन्हे 2250 रूपये वेतन मिलते थे, उन्हे 3500 रूपये मिलेंगे। आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 1500 रूपये की जगह 2250 रूपये मिलेंगे । आशा कार्यकताओं की प्रोत्साहन राशि को दुगुना करने की भी घोषणा की गई । केन्द्र स्तर पर बढ़े हुए मानदेय व प्रोत्साहन राशि माह अक्टूबर 2018 तक दिवाली से पूर्व दिये जाने की घोषणा की गई है। इसके लिए समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा (मितानिन) द्वारा वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया। गरियाबंद जिले के एनआईसी सभा कक्ष के अलावा समस्त विकासखण्ड व ग्राम पंचायत स्तर पर वेब कास्टिंग, वीडियो काॅन्फ्रेसिंग, टेलीविजन व मोबाईल एप्स के माध्यम से प्रधानमंत्री के सीधा संवाद कार्यक्रम को सुना गया।