&TV के ‘कहत हनुमान....जय श्रीराम’ में फिर नारद बनेगे राज सिंह

&TV के ‘कहत हनुमान....जय श्रीराम’ में फिर नारद बनेगे राज सिंह
मुंबई, कई सारे जाने-माने ड्रामा शो में लीड भूमिका निभाने से लेकर टेलीविजन के जाने-माने एक्टर राज सिंह, महत्वपूर्ण नकारात्मक भूमिकाओं से अभिनय क्षमता के साथ प्रयोग करने की कोशिश की है। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत नकारात्मक भूमिकाओं के साथ प्रयोग करने के साथ की, जब तक कि उन्हें मायथोलाॅजी जोनर में अपना कम्फर्ट हासिल नहीं हो गया। राज सिंह पिछले दो सालों से नारद मुनि की भूमिका निभाते आ रहे हैं और एक बार फिर -ज्ट के नये मायथोलाॅजिकल फिक्शन शो, ‘कहत हनुमान...जयश्री राम’ में यह किरदार निभाने को तैयार हैं। इस शो को पेनिनसुला पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। इस किरदार को दोबारा चुनने के बारे में बताते हुए राज कहते हैं, ‘‘मैं पिछले तीन सालों से मायथोलाॅजिकल शोज़ कर रहा हूं और नारद का किरदार अब काफी समय से मेरे साथ बना हुआ है। लोग मेरे वास्तविक नाम से ज्यादा इस किरदार के जरिये मुझे अधिक जानते हैं। सच कहूं तो इससे मेरा सीना गर्व से चैड़ा हो जाता है, क्योंकि यह मेरी कला के बारे में काफी कुछ कहता है। इस किरदार के स्वभाव, उसकी पसर्नालिटी और उसकी चतुराई की वजह से मुझे हमेशा से ही यह पसंद रहा है। इसे मैं अपनी क्षमतओं मंे से एक मानता हूं।’’ मायथोलाॅजिकल शोज़ को लेकर अपनी पसंद और कम्फर्ट के बारे में बताते हुए, राज कहते हैं, ‘‘ड्रामा शोज़ करते हुए, मैंने कुछ नकारात्मक भूमिकाएं भी निभायी हैं। मुझे यह विश्वास होने लगा है कि सकारात्मक किरदारों को काफी सम्मान मिलता है। मायथोलाॅजिकल शोज़ की प्रकृति ऐसी होती है वह सीमित एपिसाड्स में बनते हैं और कभी भी एक तरह की कहानी पर नहीं चलती, जिससे दर्शकों को कंटेंट में विविधता मिल जाती है और देखने का एक अलग नजरिया। कई रूपों में यह हमारी युवा पीढ़ी को पौराणिक इतिहास की एक झलक देने में मदद करते हैं, जिन्हें ज्यादातर टेलीविजन के माध्यम से ही जानकारी मिलती है। मुझे यह ड्रामा दोबारा स्वीकार करना की खुशी है, क्यांेकि मेरे दर्शकों को मैं नारद के रूप में भा गया। कभी ना कभी इस किरदार को लेकर एक पूरे शो में लीड भूमिका निभाना चाहूंगा।’’ सबसे शक्तिशाली और सर्वोच्च भगवान शिव के अवतार, भगवान हनुमान को इस धरती पर एक खास मकसद और उद्देश्य के साथ सबसे ताकतवर बनाया गया था। इस उद्देश्य को परिभाषित करते हुए, भगवान शिव और अजेय दुष्ट रावण की कहानी की एक झलक दर्शकों को दिखायी जा रही है। -ज्ट पर ‘कहत हनुमान...जय श्रीराम’ भगवान हनुमान की उत्पत्ति की कहानी कहेगा। यह दर्शकों को एक बेहद ही दिलचस्प सफर पर लेकर जायेगा कि किस तरह बाल हनुमान, भगवान राम के सबसे बड़े भक्त बनकर उभरते हैं और किस तरह रावण के आतंक की नगरी खत्म करने में सफल हो पाते हैं। ‘कहत हनुमान...जय श्रीराम’ जल्द आ रहा है -ज्ट पर!