abdul rahman
सारनी। औद्योगिक नगरी मे प्रार्थना सभा की आड़ मे धर्म परिर्वतन कराने का गौरखधंधा जोरो पर चल रहा है। धर्म परिर्वतन करने मे सभी धर्म के लोग शामिल है। कोलाचंल क्षेत्र के शोभापुर कालोनी एवं बजरंग कालोनी मे प्रार्थना सभा के लिए बकायदा प्रार्थना भवन बनाए गए है। कैलाश नगर की प्रार्थना सभा को एक महिला संचालित कर रही है। इस महिला ने करीबन अपने ही समाज के दो दर्जन से अधिक परिवारो का धर्म परिर्वतन कराया है। इतना ही नही उक्त महिला पर धर्म परिर्वतन कराने के मामले मे आमला थाने मे अपराध भी दर्ज होने की बात सामने आई है।

वही दुसरी तरफ सारनी एवं पाथाखेड़ा मे भी रविदास समाज से जुड़े लोगो ने धर्म परिर्वतन किया है। इस क्षेत्र मे धर्म परिर्वतन करने मे कुंबी,मोहबे,नाई समाज के लोग शामिल है। कैलास नगर मे धर्म परिर्वतन करने वाले परिवार ने बताया कि हम लोगो ने कोई लालच मे धर्म परिर्वतन नही किया है। प्रार्थना सभा मे शामिल होना अच्छा लगता है। इतना ही नही प्रार्थना सभा मे सभी लोग एक साथ प्रार्थना करते है।
इससे पहले हमे इतना सम्मान नही मिला है। उन्होने कहा कि ऊंचे समाज के लोग हम लोगो के कार्य की वजह से पास मे खड़े नही करते है। येसे मे हम लोगो को प्रार्थना सभा मे बहुत सम्मान मिल रहा है। शोभापुर कालोनी की महिलाओ ने आरोप लगाया कि कैलाश नगर मे स्थित प्रार्थना सभा मे धर्म परिर्वतन करने का काम जोरो पर चल रहा है। प्रार्थना सभा से जुड़ी महिलाए घर-घर जाकर अशिक्षित महिलाओ को अपने पक्ष मे करने के लिए उन पर डोरे डालती है। उन्होने कहा कि प्रार्थना सभा से जुड़ी महिलाएं रोजाना एक ना एक महिला को प्रार्थना सभा मे शामिल कर रही है। इसी वजह से इस क्षेत्र मे धर्म परिर्वतन का काम जोरो पर चल रहा है। महिला सामाजिक संगठन ने प्रार्थना सभा की आड़ मे चल रहे धर्म परिर्वतन के कारोबार पर रोक लगाने की मांग जिला प्रशासन से की है।