सभी को साथ लेकर लड़े कुपोषण से जंग - डाॅ. अशोक मर्सकोले
पोषण माह में सराहनीय कार्य कर रही आंगनवाड़ी कार्यकता - श्रीमती संपतिया उइके
जिला स्तरीय वृहद पोषण सभा का हुआ आयोजन
Syed Javed Ali
मंडला - पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी माह सितम्बर 2019 को राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। पोषण अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्य विभागों के समन्वय से पोषण विषय को व्यापक स्तर पर जन आन्दोलन के रूप में चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला स्तरीय वृहद पोषण सभा का आयोजन गोंडी ट्रस्ट मण्डला में किया गया।

विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन अतिथियों के द्वारा किया गया। जिसमें अतिथियों के द्वारा प्रदर्शनी के रखे गये पोषक पदार्थों को गृहण कर गुणवत्ता की सराहना की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक निवास डाॅ. अशोक मर्सकोले ने जिले में कुपोषण दूर करने लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ अन्य विभागों का समन्वय एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने की बात पर जोर दिया। राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके द्वारा जिले में आंगनवाड़ी कार्यकताओं द्वारा पोषण माह को लेकर किये जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की गई। वहीं उपाध्क्ष जिला पंचायत पं. शैलेष मिश्रा द्वारा महिलाओं के द्वारा ग्राम स्तर पर पोषक आहार कार्यक्रमों को लेकर महिलाओं के साथ पुरूषों की अधिक से अधिक भागीदारी करने की बात रखी।

वृहद पोषण सभा में संयुक्त संचालक श्रीमती मंजू शुक्ला द्वारा बताया गया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों से पौष्टिक व्यंजन तैयार करके यह बताया गया कि किस प्रकार से पौष्टिक भोजन से हम अपने शरीर हेतु आवश्यक पौष्टिक तत्वों की पूर्ति कर स्वस्थ्य रह सकते हैं। बच्चों में कुपोषण तथा महिलाओं और किशोरियों में एनीमिया को दूर कर सकते हैं। इस प्रकार से तैयार पौष्टिक भोजन से पूरा परिवार स्वस्थ्य रह सकेगा। उक्त सभा में राज्य सभा सांसद श्रीमती सम्पतिया उइके, विधायक डाॅ. अशोक मर्सकोले, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती सरस्वती मरावी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत पं. शैलेष मिश्रा, अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमति पूर्णिमा शुक्ला, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती अनीता तिवारी, महिला एवं बाल विकास से जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रशांत दीप सिंह ठाकुर, सहायक संचालक श्रीमती मंजू शुक्ला, चाई फांउडेशन, नेहरू युवा केन्द्र, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप संचालक कृषि विज्ञान केन्द्र उपस्थित थे।