khemraj mourya
शिवपुरी। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसानों की समस्याओं को लेकर संज्ञान लिया है और उन्होंने कलेक्टर अनुग्रह पी को किसानों की समस्याओं के शीघ्र हल करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश जैन आमोल ने बताया कि जब सिंधिया को समाचार पत्रों के माध्यम से यह विदित हुआ कि शिवपुरी जिले में खरीद केंद्र पर काफी धीमी गति से तौल हो रही है जिससे किसान परेशान हैं। किसानों को उनकी फसलों को सोसायटियों पर तौलने में परेशानी आ रही है तो उन्होंने इस संबंध में शिवपुरी कलेक्टर को किसानों की समस्या को शीघ्र हल करने के निर्देश दिए। इसका परिणाम यह हुआ कि कलेक्टर ने अपर कलेक्टर चौहान को रवाना किया और कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी सोसायटियों पर अपनी फसल के विक्रय करने में नहीं आने दी जाएगी।