सेना भर्ती के कैंडिडेट्स के लिए 11 मार्च तक स्पेशल ट्रेन

सेना भर्ती के कैंडिडेट्स के लिए 11 मार्च तक स्पेशल ट्रेन
पटना, कटिहार से पटना के बीच कुल 18 कोच वाली ट्रेन का परिचालन होगा। इसमें द्वितीय और साधारण श्रेणी के 10 बोगी के अलावा स्लीपर क्लास के 6 बोगी शामिल हैं। बिहार में आर्मी बहाली में हिस्सा लेने वाले युवाओं के लिए बड़ी राहत! दरअसल पूर्व मध्य रेल में सेना की भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे की ओर से 11 मार्च तक कटिहार से पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। कटिहार से यह ट्रेन शाम 7:00 बजे खुलेगी और पटना जंक्शन सुबह 3:00 बजे पहुंचेगी।

खेती-किसानी और गांव की महत्वपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें लिंक...

जागत गांव डाट काम

वहीं पटना जंक्शन से यह ट्रेन सुबह 5:00 बजे खुलकर न्यू बरौनी होते हुए दोपहर 12:30 बजे कटिहार स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव गाड़ी संख्या 0 5713 और 057 14 के अनुसार होगा। इस ट्रेन में मेल और एक्सप्रेस की तर्ज पर किराया लगेगा। यात्रियों को को भी तेज उड़े मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस ट्रेन के चलने से सेना की भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले हजारों अभ्यर्थियों को सहूलियत होगी।