Twitter और Tweetdeck हुए ठप, यूजर्स परेशान
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter और इसका डैशबोर्ड मैनेजमेंट प्लैटफार्म Tweetdeck ठप हो गया है। इसके चलते दुनियाभर में हजारों यूजर्स इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ट्विटर सपॉर्ट ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। 2 अक्टूबर की सुबह से शुरू हुई यह समस्या अभी तक बरकरार है।
ट्विटर सपॉर्ट ने ट्वीट कर कहा है, 'आपको ट्वीट करने, नोटिफिकेशन पाने या डायरेक्ट मेसेज (DM) देखने में समस्या हो सकती है। हम एक खामी को ठीक करने पर काम कर रहे हैं और जल्द ही यह सामान्य होगा।' इसके अलावा कंपनी ने कोई और जानकारी नहीं दी है।
आउटेज मॉनिटरिंग वेबसाइट Outage.report को ट्विटर ठप होने की 4 हजार से ज्यादा रिपोर्ट्स मिल चुकी हैं। ये रिपोर्ट्स दुनिया भर से मिली हैं, जिनमें जापान, कनाडा और भारत शामिल हैं।
ट्विटर के एक प्रतिनिधि ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को पहले बताया था कि कंपनी ट्वीटडेक में खामियों की जांच कर रही है। बता दें कि एक साथ कई ट्विटर अकाउंट से ट्वीट की मॉनिटरिंग करने के लिए ट्वीटडेक का इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर इसका यूज रिपोर्टर्स और अन्य कॉन्टेंट क्रिएटर्स करते हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 