पिकनिक मनाने गए थे, नदी में डूबे, 5 दिन बाद मिला शव

पिकनिक मनाने गए थे, नदी में डूबे, 5 दिन बाद मिला शव
surendra tripathi उमरिया, जिले के महानदी और मछडाड नदी के संगम घाट में 4 दिसंबर को पिकनिक मनाने गए 7 युवकों में से 2 की गहरे पानी में डूबने से हो गई थी मौत | 5 दिन बाद मिला शव, परिजनों में नाराजगी |उमरिया जिले के चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम मझगंवा के पीछे महानदी और मछडाड नदी के संगम घाट में 4 दिसम्बर को पिकनिक मनाने 7 युवक गये थे जिसमें एक युवक नीरज साकेत सेना का जवान था और 1 युवक अजीत यादव पंचायत में सचिव का पुत्र था दोनों गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए थे | नीरज साकेत जब डूबने लगा तो उसको बचाने अजीत यादव गया और दोनों की डूबने से मौत हो गई थी | हालाँकि इस घटना से दोनों के परिजन व्यथित रहे और अजीत यादव के पिता तोता राम यादव जिला प्रशासन पर आरोप लगाये कि जिस ढंग से शवों की तलाश की जानी चाहिए उस ढंग से नहीं की गई इतना ही नहीं जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के रवैये से क्षुब्ध जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानवती सिंह और कांग्रेस नेता पुष्पराज सिंह भी आरोप लगाये कि प्रशासनिक रवैया बहुत ही लचर है | हालाँकि आज पांचवें दिन दूसरा शव भी मिल गया है | लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के रवैये पर पर तो सवाल खड़े ही हो गए हैं | गौरतलब है कि परिजन नदी किनारे टेंट लगा कर रात वहीँ बिताते रहे और पुलिस का कोई भी व्यक्ति उनकी सुरक्षा के लिए वहां मौजूद नहीं रहता था इससे भी परिजन क्षुब्ध नजर आये आवश्यकता है पुलिस को अपने रवैये में सुधार लाने की ताकि जनता का विश्वास बना रहे |