...जब आग का गोला बन गई कार

...जब आग का गोला बन गई कार
कानपुर, स्वरूप नगर थाने के सामने बजरिया की ओर से आ रही हौंडा सिटी कार में अचानक आग लग गई। पीछे से आ रहे बाइक सवार राहगीर ने कार चालक को जानकारी दी। जिसके बाद उसने बीच सड़क कार रोकी और भागकर जान बचाई। घटना के बाद कार आग का गोला बन गई। कार में आग लगने पर एक तरफ का ट्रैफिक रोक दिया गया। जिससे काफी जाम लग गया। फजलगंज फायर स्टेशन से एक गाड़ी जब तक पहुंची आग बुझ चुकी थी। कार चौबेपुर के लोहिया कॉर्प कंपनी की थी। कार नवाबगंज निवासी चालक राकेश कुमार चला रहा था।