gajraj singh meena
ब्यावरा। नवागत कलेक्टर निधि निवेदिता ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट के सभा कक्ष में पत्रकारों से मुलाकात की और कहा कि जनहित के कार्य मेरी प्राथमिकता में रहेंगे। हर समस्या का समाधान त्वरित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं स्वास्थ्य, षिक्षा और महिला बाल विकास पर विषेष फोकस करूंगी।

अन्य समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। फिलहाल जिले को समझना हैं। यहां के लोगों से जुड़ी समस्याओं का निदान किया जाएगा। सरकारी अस्पतालों में चल रही ढर्राषाही पर ध्यान देकर व्यवस्थाएं सुधारी जाएगी ताकि आम नागरिक परेषान न हो। डूब क्षेत्र के मुआवजे को लेकर किए गए सवाल के जबाव में नवागत कलेक्टर ने कहा कि मुआवजे से जुड़े हर प्रकार के प्रकरणों पर ध्यान दिया जाएगा। इसमें गलती, चूक, बदमाषी व न्यायसंगत काम करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों से कहा कि आप मुझे अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराए, उन्हें तुरंत निपटाया किया जाएगा। बिजली विभाग, मुआवजा सहित अन्य कई मुद्दों पर पत्रकारों से कलेक्टर को अवगत गया। वहीं जिले में सक्रिय भू माफियों के बारे में भी विस्तार बताया गया, किस प्रकार राजस्व विभाग का अमला सरकारी जमीनों को ओने पोने दामों पर बिकवा रहा हैं, तो सरकारी भूमि को निजी बताई जा रही है। ऐसे अनेकों मुद्दे हैं, जो कलेक्टर निधि निवेदिता के समक्ष रखे। उन्होंने कहा कि हर प्रकार की समस्या पर ध्यान दिया जाएगा।