Xolo Era 4X बजट स्मार्टफोन हुआ लॉन्च: जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशन्स और सब कुछ
भारतीय स्मार्टफोन मेकर कंपनी Lava ने अपने सब-ब्रांड Xolo का नया बजट स्मार्टफोन Era 4X लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन ऑनलाइल शॉपिंग पोर्टल ऐमजॉन पर 4,444 रुपये में लिस्टेड हो चुका है। इसकी सेल 9 जनवरी से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है और यह 30 दिनों के मनीबैक ऑफर के साथ सेल के लिए अवेलेबल होगा।
Xolo Era 4X स्मार्टफोन में 5.45 इंच के डिस्प्ले के साथ एचडी प्लस रेजॉलूशन मिलता है और 18:9 का आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। इसमें 2.5D फिनिश के साथ गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी मिलता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 8MP का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है और 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
डिवाइस में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है और यह 3000mAh बैटरी पावर्ड है। कंपनी ने अब भी इसके प्रोसेसर, स्टोरेज और रैम से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है। Lava ने इससे पहले Z60 स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 4,949 रुपये रखी गई थी। यह फोन भी उसी रेंज में उतारा गया है।
bhavtarini.com@gmail.com
