अब पुलिस स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी

नीमच
नीमच पुलिस ने छोटी बच्चियों के साथ हो रही वारदातों के मद्देनजर अब स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने को लेकर एक अभियान छेड़ा है.इसके तहत पुलिस मध्य प्रदेश मिक्स मार्शलआर्ट एसोसिएशन के साथ संयुक्त रूप से नीमच के हर एक स्कूल में जाकर तीन दिन का विशेष प्रशिक्षण देने के साथ छोटी-छोटी बच्चियों को वह बातें समाझाएगी जिससे कि वह किसी अनहोनी का शिकार न हों.महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर मध्य प्रदेश पुलिस ने अपने चलाये जा रहे अभियान 'शक्ति' का विस्तार करते हुए अब इस मिशन में नीमच को भी जोड़ा है.

इस अभियान के तहत पुलिस एमपी मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन के सहयोग से आगामी 15 अगस्त तक नीमच शहर के सभी शासकीय-अशासकीय स्कूलों में जाकर छात्राओं को आत्मरक्षा को लेकर तीन दिन का प्रशिक्षण ट्रेनरों के माध्यम से दिलवाएगी. यही नहीं, छोटी बच्चियों को ट्रेनिंग के दौरान गुड टच-बेड टच सहित कई ऐसी छोटी छोटी बातें समझाएगी जिससे की वह किसी वारदात की शिकार न हों.एसपी नीमच को विश्वास है कि तुषारकान्त विद्यार्थी का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि इस प्रशक्षिण से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और और वह किसी भी विषम परिस्थिति में अपनी आत्मरक्षा कर पाएंगी.