अभिनव बिंद्रा को आधी रात भी मैसेज करूं तो पांच मिनट में जवाब देता है: रवि

अभिनव बिंद्रा को आधी रात भी मैसेज करूं तो पांच मिनट में जवाब देता है: रवि

नयी दिल्ली
निशानेबाज रवि कुमार ने अभिनव बिंद्रा की तारीफ करते हुए बुधवार को कहा कि अगर वह आधी रात को भी कुछ पूछने के लिए इस दिग्गज निशानेबाज को मैसेज करते हैं और वह जगा होता है तो निश्चित तौर पर 12 बजकर पांच मिनट तक जवाब देता है। रवि ने बिंद्रा की जमकर तारीफ की जिन्होंने पिछले तीन साल में उनके प्रदर्शन में सुधार में काफी अहम भूमिका निभाई है। हाल के समय में भारत के सबसे सफल राइफल निशानेबाज रहे रवि अच्छी फार्म में होने के बावजूद पिछली विश्व चैंपियनशिप में ओलंपिक कोटा हासिल करने में नाकाम रहने के बाद निराश थे।

रवि ने इसके बाद दक्षिण कोरिया के शहर चांगवोन से ही बिंद्रा से बात की जिससे उनकी निराशा दूर हुई। रवि ने कहा कि विश्व चैंपियनशिप में मैं अच्छी फार्म में था लेकिन इसके बावजूद मैं वहां कोटा हासिल नहीं कर पाया। इसके अगले दिन मैंने उससेर् ंिब्रदा सेी बात की और जल्द ही मैंने कड़ी ट्रेनिंग शुरू कर दी और भविष्य की प्रतियोगिताओं पर ध्यान लगा दिया। दस मीटर एयर राइफल में राष्ट्रीय चैंपियन रवि ने 2017 एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में कांस्य पदक के रूप में अपना पहला व्यक्तिगत अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने के बाद से अपने प्रदर्शन में निरंतरता से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि रियो ओलंपिक के बाद पिछले तीन साल से वहर् ंिब्रदाी जब भी दिल्ली में उपलब्ध नहीं होता तो प्रत्येक रात फोन पर मुझसे बात करता है। मैं अपना दुख और खुशी उसके साथ बांटता हूं। अगर मैं रात को 12 बजे उसे मैसेज करता हूं और वह जगा हुआ है तो 12 बजकर पांच मिनट तक वह जवाब दे देता है। रवि ने कहा कि इससे अच्छा महसूस होता है कि उसे मुझ पर इतना विश्वास है, इससे मैं कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित होता हूं जिससे कि उसे निराश नहीं करूं।