आगरा में वकील को मारी गोली, आरोपी पुलिस हिरासत में
आगरा
उत्तर प्रदेश में अपराधियों का तांडव जारी है. ताजा मामला आगरा का है. यहां बुधवार को आशुतोष श्रोतिया नामक वकील को अपराधियों ने गोली मार दी. अहम बात यह है कि जहां अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया वहां से पुलिस थाना चंद कदम की दूरी पर है.
बहरहाल, वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अभिप्राय और अनुराग बैरागी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है. फिलहाल घायल को देहली गेट स्थित पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया है, जहां चिकित्सक वकील के उपचार में जुट गए. इसको लेकर वकीलों में रोष है.
बता दें कि यूपी में लगातार अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं.हाल ही में गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में 2 साल के बच्चे की हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है. हालांकि सही समय पर अस्पताल पहुंचने की वजह से बच्चे की जान बच गई. फिलहाल, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
bhavtarini.com@gmail.com
