आदर्श आचरण संहिता के सम्बन्ध में आर. ओ . ,ए . आर. ओ . व जिला स्तरीय अधिकारियों को दिया गया का प्रशिक्षण

धमतरी
जिले  में विधानसभा निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वकए निष्पक्षतापूर्वक और सुगमतापूर्वक संपन्न करने एवं  आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने  रिटर्निंग अधिकारी ए सहायक रिटर्निंग अधिकारी व जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।  

 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉण् सी आर प्रसन्ना  ने आज  यहाँ जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आदर्श आचार संहिता के लिए जिलों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आयोग के मार्गदर्शी बिन्दुओं का कड़ाई से पालन कराएंगे। अधिकारियों को अवगत कराया गया कि आदर्श आचार संहिता के प्रभाव के दायरे के तीन पहलू है। पहला.यह सभी राजनीतिक दल और प्रत्याशियों पर लागू होगा। दूसरा.सत्ता पक्ष के राजनीतिक पदाधिकारियोंए मंत्री आदि पर लागू होगा। तीसरा.निर्वाचन कार्य से जुड़े समस्त प्रशासनिक अमले पर यह लागू होगा। प्रशासनिक अमले को यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि वे लोक सेवक के रूप में जनता के अभिमत को निष्पक्ष और अप्रभावित तरीके से अभिव्यक्त करने में सहायक हो। प्रशिक्षण में यह अवगत कराया गया कि किसी भी निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग से प्रेस.विज्ञप्ति जारी होते ही आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के अंतर्गत केवल शासन और उसके विभाग ही आदर्श आचार संहिता के दायरे में नहीं आतेए बल्कि वे सभी आयोगए निगमए मण्डलए प्राधिकरण और समितियां भी संहिता के प्रावधानों के परिपालन के लिए बाध्य हैंए जिन्हें केन्द्र अथवा राज्य शासन से कोष उपलब्ध होता है। नगरपालिकाए नगरनिगमए पंचायत जैसी संस्थाएं अब संवैधानिक महत्व की जनप्रतिनिधि संस्थाएं हैं। यदि आदर्श आचार संहिता के प्रभावशील रहते संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप इनकी बैठक आवश्यक हो तो उस पर रोक नहीं होगीए लेकिन ऐसी बैठक में कोई नीतिगत निर्णय नहीं लिया जाएगा।

प्रशिक्षण में आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी  के दायित्वों की जानकारी दी गई। वहीं चुनाव सभा करनेए सत्ताधारी दल द्वारा किए जाने वाले कार्यए प्रशासनिक तंत्र के लिए निर्धारित नियम और प्रावधानों के अनुपालनए वाहन के उपयोगए आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।  आदर्श आचार संहिता संबधी प्रशिक्षण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रितेश अग्रवालए वनमंडलाधिकारी  श्री अमिताभ बाजपेयी ए अपर कलेक्टर श्री के ण्आर ण्ओगरे ए उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील शर्मा सहित रिटर्निंग अधिकारी ए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी  उपस्थित थे।