आलोक नाथ के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज किया रेप का मुकदमा

आलोक नाथ के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज किया रेप का मुकदमा

भारत में छिड़ी MeToo मुहिम में बड़ा अपडेट है। यौन शोषण के बाकी आरोपपियों के बीच टीवी ऐक्टर आलोक नाथ की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उन पर मुंबई पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर लिया है। बता दें मीटू मुहिम में कई महिलाएं अपने साथ हुए यौन शोषण की कहानियां लेकर सामने आई थीं।

 इन्हीं में से राइटर विंता नंदा ने आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया था। इसी मामले में मुंबई पुलिस ने आलोक नाथ के खिलाफ इंडियन पैनल कोड के सेक्शन 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। विंता ने शिकायत की थी कि 19 साल पहले उन्हें ड्रग्स देकर आलोक नाथ ने उनके साथ रेप किया था। दोनों उस वक्त एक टेलिविजन शो के लिए साथ काम कर रहे थे।

विंता ने 8 अक्टूबर को फेसबुक पोस्ट के जरिये यह कहानी लोगों तक पहुंचाई थी। उन्होंने लिखा था कि पार्टी के दौरान उनके ड्रिंक में कुछ मिला दिया गया था। उनकी हालत बिगड़ने लगी तो वह घर के लिए निकलीं। आलोक ने उन्हें घर छोड़ने की बात कही लेकिन वह उन्हें घर ले जाने के बजाय किसी अनजान जगह ले गए और उनका रेप किया। इस आरोप के बाद आलोक की वाइफ ने मानहानि का मुकदमा किया था जिसे बॉम्बे सिटी सिविल और सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया था।