एसएसटी हंडिया द्वारा पकड़े वाहन की नहीं मिल रही जानकारी !

 

हरदा।

 

बीते कल एसएसटी हंडिया द्वारा पकड़े गए वाहन की जानकारी पुलिस द्वारा ग्रुप में दी गयी। हालांकि मीडिया को ग्रुप में उठाये सवालों के जवाब उपलब्ध नहीं हुए। व्हाट्सएप्प ग्रुप में  दी जानकारी के अनुसार बिना अनुमति बैनर लगाने को लेकर इस वाहन को हंडिया थाना में खड़ा कर इस वाहन पर 1500 रुपये का जुर्माना किया गया। प्रेस पुलिस ग्रुप में वाहन का नम्बर स्पष्ट नहीं बताया गया। 

 

ये उठे थे सवाल  : 

 

प्रेस-पुलिस के व्हाट्सएप्प ग्रुप में ये सवाल उठे कि एसएसटी ने कार्रवाई कब की? वाहन का मालिक कौन?  वाहन पंजीयन किसके नाम  पर है? ड्राइवर कौन था?  किस पार्टी का प्रचार हो रहा था ?  वाहन का फोटो चाहा गया था।  

ये सवाल देर रात पुलिस द्वारा जानकारी उपलब्ध कराने के बाद उठाये गए थे। खबर लिखे जाने तक इन सवालों के जवाब ग्रुप में उपलब्ध नहीं हो पाये थे।  

 

नम्बर छुपाने की कवायद : 

सबसे खास बात ये रही कि प्रेस पुलिस ग्रुप में  दी गयी जानकारी में इस वाहन का नम्बर पूरा नहीं लिखा गया था। हालांकि मोटर व्हीकल एक्ट में 1500 समन शुल्क का उल्लेख किया गया।  लेकिन वाहन का नम्बर MP09 L.P. TaTa S  लिखा गया । (देखें स्क्रीनशॉट) इस नम्बर से mptransport e sewa पर जानकारी जुटाना सम्भव न हुआ। 

 

इनका कहना था -

शुक्रवार को हंडिया थाना प्रभारी सतीश काकोडिया ने मोबाइल (रात्रि 8:51)पर बताया था कि एसएसटी टीम ने एक वाहन को पकड़ा है।  इस वाहन को उसका ड्राइवर ढंक कर ला रहा था। हवा से उसकी पन्नी उड़ जाने से वो खुल गया । प्रचार सामग्री देखकर उस वाहन को रोका गया था। फिर थाना हंडिया में खड़ा करवाया गया। मोटर व्हीकल एक्ट में इसपर जुर्माना करेंगे।