कपिल शर्मा घर की बालकनी में बेटी के साथ ताली बजाते नजर आए
कोरोना वायरस को लेकर पीएम मोदी की अपील पर 22 मार्च यानी रविवार को पूरे भारत में जनता कर्फ्यू रहा और शाम पांच बजे लोगों ने अपने घरों में ताली, थाली और शंख बजाकर कोरोना वायरस से लड़ रहे लोगों का अभार व्यक्त किया। आम से लेकर खास सभी ने इस मुहिम में हिस्सा लिया। मशहूर कमीडियन कपिल शर्मा ने भी जनता कर्फ्यू के दिन अपने घर की बालकनी में ड्रम सेट बजाया।
कपिल शर्मा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट तीन विडियो शेयर किए हैं। विडियो में आप देख सकते हैं कपिल शर्मा अपने घर की बालकनी में ड्रम बजा रहे हैं और उनके साथ बॉलिवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह भी नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य विडियो में कपिल शर्मा ने अपनी छोटी सी बेटी को गोद में ले रखा है और ताली बजा रहे हैं। कपिल शर्मा जब ड्रम बजा रहे थे तब उनके पड़ोसी भी अपनी छत से यह देख रहे थे।
एक दिन पहले भी कपिल शर्मा ने की थी अपील
बताते चलें कि एक दिन पहले कपिल शर्मा ने एक विडियो शेयर किया था। इस विडियो में कपिल शर्मा ने कोरोना वायरस के खतरे की घंटी को गंभीरता से लेने और जनता कर्फ्यू के बाद भी घरों में रहने की अपील की थी।
bhavtarini.com@gmail.com 