कर्नाटक: काली नदी में पलटी नाव, 8 की मौत

कर्नाटक: काली नदी में पलटी नाव, 8 की मौत

कारवार (कर्नाटक) 
कर्नाटक के कारवार के नजदीक सोमवार को एक नाव काली नदी में डूब गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। वहीं 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। नाव पर कुल 26 लोग सवार थे। एक लापता व्यक्ति की अब भी तलाश जारी है।नाव पलटने की सूचना जैसे ही आसपास के क्षेत्र में फैली, वैसे ही वहां हड़कंप मच गया।  

नाव पलटने की इस घटना के बाद मछुआरों, इंडियन नेवी समेत भारतीय कोस्टगार्ड ने 8 लोंगों के मौत की जानकारी दी है। नेवी के मुताबिक इस सर्च ऑपरेश में 17 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। इन सबके इतर, यह घटना किन कारणों के चलते हुई, इस बात का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। 

सुबह के वक्त हुई थी घटना
यह घटना कारवार की काली नदी में सुबह के वक्त हुई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। इसके बाद नाव में सवार लोगों की तलाश शुरू कर दी गई। बचाव अभियान के दौरान 8 लोगों के शव बरामद हुए। वहीं 17 लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए।