कल कहीं अपनी जगह बेटे को न भेज दें विधानसभा: तेजस्वी
पटना
बिहार सरकार के मंत्री मुकेश साहनी को अपनी जगह अपने भाई संतोष साहनी को एक सरकारी कार्यक्रम में भेजना काफी महंगा पड़ गया है. इस चूक ने विपक्ष को न केवल उन्हें बल्कि नीतीश कुमार को भी आड़े हाथ लेने का मौका दे दिया है. हालांकि मुख्यमंत्री को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने साहनी को फटकार लगाई और फिर मंत्री ने माफी भी मांगी. लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर लगातार सरकार को घेरने में लगा हुआ है. नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि इस सरकार को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है. आखिरकार इस सरकार में हो क्या रहा है?
तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि हकीकत है कि इस सरकार को न तो अपराध की, न पेपर लीक की जानकारी रहती है और न ही किसी मंत्री को असंवैधानिक गतिविधियों की जानकारी है. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे भी लोग मंत्री हैं, जिन पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है. ऊपर से मंत्री अब प्रॉक्सी का इस्तेमाल कर नियम तोड़ रहे है. मंत्री के हमशक्ल से कार्यक्रम संचालन कराने और प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले दोषी पदाधिकारियों पर कारवाई होनी चाहिए.
bhavtarini.com@gmail.com 
