कांग्रेस ने जारी किया पोस्टर, लिखा- राम तेरी गंगा मैली हो गई अमित शाह को धोते धोते

कांग्रेस ने जारी किया पोस्टर, लिखा- राम तेरी गंगा मैली हो गई अमित शाह को धोते धोते

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच पोस्टर वार जोरों पर है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के गत दिवस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कुंभ में स्नान करने को लेकर कांग्रेस ने अमित शाह का खूब मजाक उड़ाया है और उनके स्नान करने के बाद पोस्टर लगाया- ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई, अमित शाह को धोते-धोते’।

यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस ने भाजपा को कुंभ में स्नान करने पर निशाना बनाया हो। इससे पहले कांग्रेस के सांसद शशि थरुर ने भी कुंभ स्नान पर सीएम योगी नीत भाजपा कैबिनेट पर कटाक्ष किया था, जब मंत्रियों ने खुंभ संगम में गंगा में जुबकी लगाई थी। थरुर ने तब कहा था कि गंगा में स्नान करने के बाद योगी और उनके मंत्रियों तथा भाजपा के पाप धुल गए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि कुंभ में गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं। इस संगम में सब नंगे हैं। थरुर ने यह बात एक ट्वीट में कही थी।