कांग्रेस ने प्रदेश को बनाया लूट और अपहरण का चारागाह : भार्गव

कांग्रेस ने प्रदेश को बनाया लूट और अपहरण का चारागाह : भार्गव

 गुना 
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने गुना में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध मे गठबंधन करने वाले नेवले और सांपों की दोस्ती संभव नहीं है। इस चुनाव में सेना के शौर्य पर संदेह करने वालों का खात्मा होगा। एक तरफ कांग्रेसी कहते हैं कि प्रमाण लाओ और सबूत लाओ। कांग्रेस के नेता कहते हैं ये दुर्घटना है। हम देश की बहादुर सेनाओं का अपमान नहीं होने देंगे। हमें नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार बनाकर देश विरोधी ताकतों का खात्मा करना है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पिछले ढाई माह में लूट, अपहरण और डकैत का चारागाह बन गया है। कमलनाथ सरकार की इन ढ़ाई महीनों में यह सबसे बडी उपलब्धि है कि अपराध का आंकड़ा आसमान छू गया है। केन्द्र में मोदी की सरकार बनाए और बोनस में प्रदेश की कांग्रेस सरकार उखाड़ फेंके।