कांग्रेसियों ने कमलनाथ को अर्जुन के भेष में दिखाया,भाजपा बोली- यह है चाटुकारिता

कांग्रेसियों ने कमलनाथ को अर्जुन के भेष में दिखाया,भाजपा बोली- यह है चाटुकारिता

भोपाल
 कांग्रेस ने कमलनाथ का एक पोस्टर जारी कर उन्हें अर्जुन की भूमिका में दिखाया है। इसके बाद भाजपा की तरफ से भी प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है।

जन्माष्टमी के मौके पर एक बार फिर सिसासी दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को 'विकास का अर्जुन' बताते हुए एक पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया है। इसके बाद भाजपा की त्योरियां चढ़ गईं। भाजपा ने 'कांग्रेस के अर्जुन' पर पलटवार करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को अर्जुन के भेष में दिखाकर पोस्टर लगाए हैं।

दरअसल, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राकेश सिंह यादव ने जन्माष्टमी के मौके पर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जारी की। इस पोस्ट में उन्होंने एक पोस्टर पब्लिश किया है, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलाथ को विकास का अर्जुन दिखाया है। अब कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव को यह नहीं पता था कि यह पोस्ट इतनी वायरल हो जाएगी कि भाजपा पलट कर हमला कर देगी।

कांग्रेस की ओर से कमलनाथ को अर्जुन बनाकर दिखाया गया है। इस पर भाजपा ने भी तीखे तेवर दिखाए हैं। इंदौर से वायरल हुए यह पोस्टर राकेश सिंह यादव ने पोस्ट किया था। इस पर भाजपा के प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कांग्रेस को जमकर खरी-खोटी सुना दी। शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस का यह कदम शर्मनाक है।

इससे पहले भी पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के देश के प्रधानमंत्री पर किए गए ट्वीट पर बवाल मच गया था। इसके बाद भाजपा भी अब अर्जुन की भूमिका में कमलनाथ को दिखाने पर उग्र हो गई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर पर आने वाले समय में और सियासत गर्माएगी।

कैलाश विजयवर्गीय  बोले
विजयवर्गीय ने कहा कि राजस्थान में जो हुआ वह कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई थी और यह बात अब साफ हो गई है। कांग्रेस के नेता ने सचिन पायलट को बुलाया और समझा दिया। कांग्रेसी अमित शाह और भाजपा को जबरन पानी पी-पीकर गाली देते रहे। अब कांग्रेस को भाजपा से माफी मांगना चाहिए, क्योंकि पूरे महीने उनकी आपसी लड़ाई चली और गाली भाजपा को देते रहे।