किसानों के लिए खजाना खोलेगी सरकार, 20 दिन में बंटेंगे 1200 करोड़
भोपाल
मध्यप्रदेश आलू, लहसून, प्याज उत्पादन में देश में करीब-करीब दूसरे नंबर पर आता है। लेकिन बीते कई सालों से प्रदेश में किसानों के हालात खराब हैं। फसल खराब होने के कारण किसानों को उनकी लागत तक नहीं मिल रही है। चुनावी समर में सरकार को एक बार फिर किसानों की याद आई है। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले सरकार किसानों के खाते में 1200 करोड़ रुपए जमा कराएगी। इसकी शुरूआत सीएम शिवराज सिंह अपने मंदसौर और नीमच दौरे से करेंगे। इस रकम में से 825 करोड़ रुपए प्याज और लहसुन उत्पादक किसानों को दिए जाएंगे।
किसानों को उनकी फसल का बाजार में सही दाम नहीं मिल रहा है। जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा। अब सरकार इस नुकसान की भरपाई किसानों को प्रोत्साहन राशि के रूप में देकर करेगी। सरकार ने प्याज पर 400 रुपए प्रति क्विंटल और लहसुन पर 800 रुपए प्रति क्विंटल की राशि तय की गई है। इससे करीब दो लाख किसानों को लाभ मिलेगा।
bhavtarini.com@gmail.com 