कुत्तों द्वारा काटने की घटनाओं के बाद लोगों में आक्रोश, चलेगी निगम की मुहिम 

कुत्तों द्वारा काटने की घटनाओं के बाद लोगों में आक्रोश, चलेगी निगम की मुहिम 

भोपाल
राजधानी भोपाल में नगर निगम द्वारा कुत्ते के काटने की घटनाओं के बढ़ने के बाद इनको पकड़ने की मुहिम एक बार फिर चालू हो रही है। गौर तलब है कि हाल ही में चार मासूमों को कुत्तों द्वारा काटने की घटनाओं के बाद लोगों में आक्रोश फैल रहा है। इससे पहले निगम ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए 10 एच ओ की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन उनकी वर्किंग की समीक्षा नही होने के कारण इनका आतंक कम होने की बजाय और बढ़ रहा है। 

शहर में आवारा कुत्तो पर लगाम लगाने के लिए निगम की चार गाड़ियां है जो क्या कर रही है इस बात की किसी ने समीक्षा नहीं की है। हाल ही में  घोड़ा नक्कास इलाके में एक मासूम अपने मामा के घर के बाहर खेल रही थी तभी एक आवारा कुत्ते ने उस बच्ची को अपना शिकार बना लिया था। इसी तरह से पुराने शहर में पीरगेट, इमामीगेट, इतवारा, शाहजहांनाबाद आदि क्षेत्र में भी इनका आतंक बढ़ रहा है।