'कॉफी विद करण 6 ' में अजय देवगन ने जीती ऑडी
'कॉफी विद करण 6' का आखिरी एपिसोड बीते रविवार को दिखाया गया और इसी के साथ अलग-अलग कैटिगरी में विनर्स को अवॉर्ड भी दिया गया। बता दें कि इस स्पेशल एपिसोड की मेहमान थीं मलाइका अरोड़ा, किरण खेर, मलिल्का दुआ और इन सबके अलावा जज के रूप में वीर दास भी मौजूद थे। इन चारों जजों ने मिलकर इस सीजन के अलग-अलग विनर का नाम अलग-अलग अवॉर्ड के लिए चुना। एपिसोड की शुरुआत हुई वीर दास के साथ, जहां पहले तो वह शो को लेकर मजाक वाले मोड में नजर आए, लेकिन जैसे ही करण ने एंट्री मारी तो उन्हें यह कहते भी देर न लगी कि यह शो देश का बेस्ट शो है।
The jury is all set to announce the much awaited #KoffeeAwards tonight! #KoffeeWithKaran @KirronKherBJP @thevirdas @mallikadua #MalaikaArora @starworldindia @hotstartweets pic.twitter.com/CeDcWpOQzV
— Karan Johar (@karanjohar) 3 March 2019
इस एपिसोड में इस सीज़न के बेस्ट मोमेंट की कई झलकियां दिखाई गईं। जहां अजय देवगन ने 'Best line of the season' का अवॉर्ड जीता और इसके लिए उन्हें गिफ्ट में मिली शानदार चमचमाती ऑडी, वहीं करीना कपूर को मिला बेस्ट ड्रेस्ड फीमेल का अवॉर्ड। आगे देखें, किन्हें मिला कौन सा अवॉर्ड।
बेस्ट डेब्यू मेल- दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh for Best Male Debut)
बेस्ट डेब्यू फीमेल- सारा अली खान (Sara Ali Khan for Best Female Debut)
बेस्ट ड्रेस्ड मेल- विक्की कौशल (Vicky Kaushal for Best Dressed Male)
बेस्ट ड्रेस्ड फीमेल- करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan for Best Dressed Female)
बेस्ट मोमेंट ऑफ द शो- रणवीर सिंह(अक्षय कुमार के साथ) (Ranveer Singh imitating Akshay Kumar won Best Moment On The Show)
बेस्ट लाइन ऑफ द शो, ऑडी ए-5- अजय देवगन (Ajay Devgn Best Line Of The Season)
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड- प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Lifetime Achievement Award)
बेस्ट परफॉर्मेंस फीमेल- काजोल (Kajol Best Performance Female)
बेस्ट परफॉर्मेंस मेल- रणवीर सिंह (Ranveer Singh Best Performance Male)
बेस्ट एपिसोड ऑफ दि सीजन- बादशाह एंड दिलजीत (Diljit Dosanjh- Badshah won Best Episode Of The Season)
बता दें कि करण के इस शो के आखिरी एपिसोड की मेहमान रहीं करीना और प्रियंका, जिन्होंने उनके इस शो के और भी मजेदार बना दिया। हालांकि, जिस एपिसोड ने इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वह था हार्दिक पंड्या वाला शो। इस शो में सारा आली खान, जान्हवी कपूर और आनन्या पांडे जैसे स्टार किड्स ने भी इस बार डेब्यू किया है और शो काफी मजेदार भी रहा।
bhavtarini.com@gmail.com 