क्या कांग्रेस ने कभी जनता की भलाई के काम किए : शिवराज
खरगोन
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने निमाड़ में जनआशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन खरगोन और कसरावद में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने साढ़े 14 वर्षों में बीमारू प्रदेश को विकसित राज्य की श्रेणी में लाकर जनता को राहत दी है। जनता से प्रश्न करते हुए कहा कि क्या, कांग्रेस ने विकास के काम कभी किए? किसानों को बोनस दिया? क्या बेटिया को लाड़ली लक्ष्मी बनाया। कांग्रेस सिर्फ गरीबों को बरगलाने का काम करती है। कांग्रेस का विकास से कोई नाता नहीं है।
जनआशीर्वाद यात्रा के हर पड़ाव पर जनशैलाब उमड़ा हुआ था। बरसते पानी में मुख्यमंत्री चौहान ने कांग्रेस पर हमले किए तथा जनता के समक्ष भाजपा सरकार की विकास गाथा का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि पूरा मध्यप्रदेश मेरा परिवार है। निमाड़ की जनता ने जिस स्नेह से जनआशीर्वाद यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। निमाड़ की जनता के राहों में शिवराज कांटे नहीं आने देगा। हर जगह, हर गांव, हर मंजरेटोले में भाजपा के प्रति विश्वास देखने को मिल रहा है। इसी विश्वास और प्यार के बलबूते निश्चित तौर पर चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
सुभाष यादव को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया
चौहान ने कसरावद की सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष यादव का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यनपूर्ण बात है कि कांग्रेस ने सुभाष यादव जैसा कद्दावर नेता को मुख्यमंत्री नही बनने दिया जबकि उनकी पहचान एक परिश्रमी और जुझारू नेता की थी। उन्होंने कांग्रेस संगठन को खड़ा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और वे मुख्यमंत्री बनने के सर्वथा योग्य नेता थे।
रथ यात्रा को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से मुख्यमंत्री ने संवाद किया और अपील की कि कांग्रेस ने हमें बीमारू राज्य विरासत में दिया। हमने साढ़े 14 वर्षों में बीमारू राज्य को विकासशील बनाया। आने वाले पांच वर्षों में विकासशील मध्यप्रदेश को समृद्ध राज्य बनाएंगे। इन 14 वर्षों में हमने पूरी ईमानदारी से विकास के काम और जनता की सेवा की है, तो भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दें।
bhavtarini.com@gmail.com

