क्या 'किसान कार्ड' लगा पाएगी कांग्रेस का बेड़ा पार?
रायपुर
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद सूबे में राजनीतिक फिजा गरमाती जा रही है. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भुनाने की तैयारी में है. इसके लिए किसान कांग्रेस ने अभी से अपनी कमर कस ली है. किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रेशेखर शुक्ला का कहना है कि किसान कांग्रेस ने सूबे में सभी लोकसभा सीटों पर अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को जाकर लोगों को किसानों से संबंधित योजनाओं को बताने का काम सौंपा है. पार्टी ने इसकी जिम्मेदारी किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों कौ सौंप दी है.
इसके अलावा लोकसभा चुनाव में किसान कांग्रेस ने अपना लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया है. किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला का कहना है कि सूबे की सभी 11 लोकसभा की सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराने की तैयारी बना ली गई है.
तो वहीं भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव में हार से सबक न लेते हुए किसान कांग्रेस के टारगेट से खास इस्तेफाक नहीं रख रही है. भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव का कहना है कि किसान कार्ड से सिर्फ कांग्रेस अपने लक्ष्य को हासिल करने के पैतरे के तौर पर इस्तेमाल कर रही है. लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा अपनी सरकार बनाने का दावा भी कर रही है.
bhavtarini.com@gmail.com 