खाना बनाने में भी माहिर हो गई प्रणति राय प्रकाश

खाना बनाने में भी माहिर हो गई प्रणति राय प्रकाश

 

लॉकडाउन के बीच तमाम सिलेब्‍स की क्रिएटिविटी सामने देखने को मिल रही है। वे अपने घरों में नई-नई चीजों को एक्‍सप्‍लोर कर रहे हैं।बीते दिनों कटरीना कैफ का वीडियो सामने आया था जिसमें वह बर्तन धोने की कोशिश करती नजर आ रही थीं जबकि मलाइका अरोड़ा इन दिनों अलग-अलग डिशेज बना रही हैं। इस बीच मॉडल से ऐक्‍ट्रेस बनीं प्रणति राय प्रकाश भी अब शेफ बन गई हैं।

घर की सफाई से लेकर खाना पकाने तक, इन दिनों वह सबकुछ खुद ही कर रही हैं। यही नहीं, समय के साथ वह खाना बनाने में भी माहिर हो गई हैं। हाल ही में प्रणति ने अपने लिए खाना बनाने का फैसला किया।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
दरअसल, ऐक्‍ट्रेस ने अपने लिए एग करी बनाई जिसका वीडियो उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया। एग करी के साथ उन्‍होंने चावल भी पकाया। अब सोशल मीडिया पर ऐक्‍ट्रेस के टैलंट की काफी तारीफ हो रही है।

इन फिल्‍मों में किया काम
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रणति ने बॉलिवुड में फिल्म 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' से डेब्यू किया था जिसमें जिमी शेरगिल और माही गिल भी अहम रोल में थे। इसके अलावा उन्‍होंने 'लव आज कल' में ऑफिस असिस्‍टेंट का रोल प्‍ले किया था। इन दिनों वह वेब सीरीज 'मनफोडगंज की बिन्नी' में अहम किरदार में नजर आ रही हैं।