गरियाबंद जिले के पितईबंद एनीकट योजना के लिए 38.45 करोड़ से अधिक स्वीकृत
रायपुर
राज्य शासन ने गरियाबंद जिले के विकासखण्ड फिंगेश्वर में महानदी पर पितईबंद एनीकट योजना के निर्माण कार्य के लिए 38 करोड़ 45 लाख 48 हजार रूपये स्वीकृत किये है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) से मुख्य अभियंता महानदी भवन जल संसाधन विभाग रायपुर को एनीकट योजना का निर्माण कार्य कराने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। इस योजना का कार्य हो जाने पर क्षेत्र के किसानों के खेतो में स्वयं के साधनों से सिंचाई करने के लिए 250 हेक्टेयर क्षेत्र की खरीफ और 210 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी की फसलों के लिए सिंचाई की सुविधा हो जाएगी।
bhavtarini.com@gmail.com

