गर्मी के मौसम में दुल्हन बन रही हैं तो आपके लिए बड़े काम हैं ये 5 ट्रीटमेंट

गर्मी के मौसम में दुल्हन बन रही हैं तो आपके लिए बड़े काम हैं ये 5 ट्रीटमेंट


ज्यादातर लड़कियां अपनी शादी पर सुंदर दिखने के लिए पार्लर जाकर फेशियल करवाती हैं। इससे त्‍वचा से संबंधित कई तरह की परेशानियां भी हो सकती हैं। इस बात का ध्‍यान रखें कि शादी से कम से कम 6 दिन पहले वैक्सिंग करवानी चाहिए वरना इसकी वजह से स्किन पर दाने और लालपन हो सकता है।

बेदाग त्‍वचा के लिए केमिकल पीलिंग भी ली जाती है लेकिन अगर आप पहली बार पीलिंग करवाने वाली हैं तो ठीक शादी से पहले ये ट्रीटमेंट लेना सही नहीं है। वहीं अगर आप मार्केट में मौजूद उपचारों के बारे में जानना चाहती हैं और उन्‍हें अपनी शादी पर ट्राई करना चाहती हैं तो आज इस लेख के जरिए हम आपको इस विषय में कुछ बातें बताना चाहते हैं। जानते हैं कि एक्सपर्ट्स के मुताबिक शादी से पहले किन ट्रीटमेंट से दुल्‍हन का चेहरा चमक सकता है।

हाइड्रा फेशियल
इसमें हाइड्रा डर्माब्रेशन प्रक्रिया चलाई जाती है जिसमें क्‍लींजिंग, एक्‍सफोलिएशन, एक्‍स्‍ट्रैक्‍शन, हाइड्रेशन आदि किया जाता है। चेहरे पर गहरे दाग-धब्‍बे, बारीक रेखाएं, झुर्रियों, बंद रोमछिद्रों, तैलीय त्‍वचा, मुहांसे और हाइपर पिगमेंटेशन को इससे ठीक किया जा सकता है।

पीलिंग
त्‍वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए पीलिंग की जाती है। इस ट्रीटमेंट में त्‍वचा से पूरी तरह से गंदगी हटाई जाती है।

स्किन ब्राइटनिंग
इसमें चेहरे की रंगत को निखारा जाता है। ये जरूर जान लें कि गहरे रंग पर भी स्किन ब्राइटनिंग ट्रीटमेंट दी जाती है।

डर्मल फिलर्स
इसमें जैल जैसे तत्‍व को त्‍वचा के अंदर डाला जाता है जिससे स्किन मुलायम बनती है और त्‍वचा में कसाव आता है।

अंडर आई ट्रीटमेंट
अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे यानि डार्क सर्कल हैं तो आपको अंडर आई ट्रीटमेंट लेना चाहिए। फिलर्स डार्क सर्कल को गायब कर आपकी सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं।