गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अयोध्या का नाम, एक साथ जलाए गए 3 लाख से ज्यादा दीये

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अयोध्या का नाम, एक साथ जलाए गए 3 लाख से ज्यादा दीये

 
अयोध्या

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस बार की दीपावली बहुत ही खास रही। दीपावली की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सरयू नदी के तट पर एक साथ 3 लाख से अधिक दीये जलाए गए, जिससे अयोध्या का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के आधिकारिक निर्णायक रिषि नाथ ने घाट पर रिकॉर्ड बनाए जाने की घोषणा की। 

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सूक की मौजूदगी में रिषि ने कहा कि 5 मिनट तक एक साथ कुल 3,01,152 दीये जले। यह नया रिकार्ड है। राम की पैड़ी के दोनों तरफ घाट पर कुल 3.35 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय किया गया था। नए रिकार्ड को ‘‘अदभुत’’ बताते हुए रिषि नाथ ने कहा कि इसने हरियाणा में 2016 में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया।