चंद्रबाबू से मिलने के बाद देवेगौड़ा की अपील, NDA को हराने के लिए कांग्रेस करे मदद

चंद्रबाबू से मिलने के बाद देवेगौड़ा की अपील, NDA को हराने के लिए कांग्रेस करे मदद

बेंगलुरु
 2019 के आम चुनावों के लिए मोदी सरकार के सामने विपक्ष को एकजुट करने के मिशन में जुटे आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व पीएम एच.डी. देवेगौड़ा से मुलाकात की। इस मुलाकात में कर्नाटक सीएम कुमारस्वामी भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद देवेगौड़ा ने कहा कि एन.डी.ए. सरकार में वैधानिक संस्थाएं खतरे में आ गई हैं और इसके खिलाफ सारे सैकुलर लीडर्स को एकजुट होने की जरूरत है।
 
पूर्व पीएम ने कहा कि कांग्रेस भले ही 17 प्रदेशों में भाजपा से हार चुकी है लेकिन आने वाले विधानसभा चुनावों में अच्छा करेगी। उन्होंने कांग्रेस से कहा कि वह नायडू की इस मुहिम में मदद करे। उधर, नायडू ने राफेल में कथित घोटाले और नोटबंदी को लेकर सरकार पर हमला बोला।