चुनाव प्रचार करते-करते सिंगर बने संबित पात्रा, गाया रोमांटिक गाना

चुनाव प्रचार करते-करते सिंगर बने संबित पात्रा, गाया रोमांटिक गाना

 
पूरी         

ओडिशा की पुरी सीट से बीजेपी प्रत्याशी संबित पात्रा का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह एआर रहमान का मशहूर गाना 'तुम मिले, दिल खिले' गाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को खुद संबित पात्रा ने शेयर किया है. इससे पहले सोशल मीडिया पर संबित पात्रा का खाना खाते हुए फोटो वायरल हुआ था.

वीडियो पोस्ट करते हुए संबित पात्रा ने लिखा, 'पुरी में एक बड़ी आबादी तेलुगु भी है. चुनाव प्रचार के दौरान मैंने एक प्रसिद्ध तेलुगु गाना ऑन डिमांड गाया. भीड़ ने इसे काफी सराहा, विश्वास नहीं होता? देखना चाहिए! मेरे आराध्य तेलुगु मित्रों को ढेर सारा प्यार'
 
बता दें, संबित पात्रा की एंट्री जब से पुरी लोकसभा सीट पर हुई यहां की चुनावी जंग देश भर में चर्चा का विषय बन गई. बीजेपी प्रत्याशी कभी गरीबों के घर खाना खाते दिखते हैं, तो कभी कड़क धूप में अपने लिए वोट मांगते हुए. कई बार सोशल मीडिया संबित पात्रा अपने अनोखे चुनाव प्रचार के लिए ट्रेंड भी कर चुके हैं.
 
पुरी सीट से संबित पात्रा का मुकाबला बीजेडी के पिनाकी मिश्रा से है. पिनाकी मिश्रा मौजूदा सांसद हैं और पिछली बार लोकसभा चुनाव में उन्हें सवा पांच लाख से ज्यादा वोट मिले थे. कांग्रेस ने इस सीट से सत्य प्रकाश नायक को टिकट दिया है.