चुनाव से पहले सरकार का बड़ा कदम – अब 3 लाख रुपए से अधिक नहीं कर पाएंगे लेन-देन!
नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है। ऐसे में सरकार चुनावों में होने वाली धांधली और पैसो के हेर फेर को रोकने के लिए कड़ा कदम उठा सकती है। दरअसल ब्लैकमनी पर गठित एसआईटी की सिफारिशों को वित्त मंत्रालय स्वीकार कर लेता है तो लोग न तो 3 लाख रुपये से ज्यादा का नकद लेन-देन कर पाएंगे और न ही 15 लाख रुपये से ज्यादा कैश पास रख पाएंगे। आपको बता दें एसआईटी ने वित्त मंत्रालय को इस मामले को लेकर एक चिट्टी लिखी है। एसआईटी ने अपने पत्र में बताया है कि ब्लैक मनी और उसके सोर्स पर लगाम के लिए कैश में मोटी रकम रखने या लेनदेन पर तुरंत पाबंदी लगाई जाए।
चुनावों पर ऐसे होगा असर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसआईटी की इन सिफारिशों को चुनावों से इसलिए जोड़कर देखा जा रहा है कि क्योंकि चुनावों में जमकर कालाधन का इस्तेमाल होता है। आपको बता दें कि सरकार ने कालेधन पर लगाम लगाने के लिए कई कानून बनाए। साथ ही बेनामी संपत्ति वालों पर भी प्रहार किया। ऐसे में एसआईटी की इस सिफारिश को अगर सरकार मान लेती है तो यह मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। हांलाकि लोकसभा चुनाव में अब कम समय रह गया है ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये नियम लागू हो सकेगा या नहीं इसपर संशय है।
कई प्रयोगो में मिली सफलता
आपको बता दें कि कालेधन पर नकेल कसने के लिए सरकार ने कई प्रयोग किए जो सफल भी रहे हैं। आयकर विभाग के दावों के मुताबिक कालेधन और वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी को लेकर 70 देशों से जानकारी मिली है। जिन छानबीन चल रही है।
bhavtarini.com@gmail.com 