जगदलपुर : आठ लाख के इनामी नक्सली समेत सात ने किया सरेंडर

जगदलपुर
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले जगदलपुर में पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। यहां आठ लाख के इनामी नक्सली समेत सात नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वालों वाले तीन नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
सभी नक्सलियों ने एसपी अभिषेक मीना और डीआईजी एस. एलांगो के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस के मुताबिक सभी नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल रह चुके हैं और आत्मसमर्पण करने के बाद सभी नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि वितरित की गई।
bhavtarini.com@gmail.com
