जापान ओपन: गोफिन को हराकर फाइनल में पहुंचे जोकोविच, अब इनसे भिड़ेंगे

जापान ओपन: गोफिन को हराकर फाइनल में पहुंचे जोकोविच, अब इनसे भिड़ेंगे

नई दिल्ली    
सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शनिवार को यहां जापान ओपन में दबदबा जारी रखते हुए तीसरे वरीय डेविड गोफिन को सीधे सेटों में हराकर इस सत्र के पांचवें फाइनल में प्रवेश किया। पहली बार जापान की राजधानी में खेल रहे जोकोविच ने गोफिन को 6-3 6-4 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनायी।

अब खिताबी भिड़ंत के लिये उनका सामना आस्ट्रेलियाई क्वालीफायर जान मिलमैन से होगा जिन्होंने रेली ओपेलका को 6-3 7-6 से शिकस्त दी। उन्होंने पहले सेमीफाइनल में अमेरिका के रेली ओपेलका को 6-3, 7-6 से शिकस्त दी। 30 साल के मिलमैन के करियर का यह सबसे बड़ा फाइनल मुकाबला होगा।