जावरा काॅग्रेस प्रत्याशी मतदाताओं की दृष्टि में

जावरा काॅग्रेस प्रत्याशी मतदाताओं की दृष्टि में

 

जावरा 

प्रदेश के अन्य स्थानों के समान चुनावी माहौल गरमा रहा है। प्रत्याशी मतदाताओं व्यक्तिशः और सामूहिक रूप से जनसम्पर्क कर अपनी पार्टी के लिए समर्थन मांग रहे है। इसी श्रृंखला में आज प्रातःकाल जावरा विधानसभा क्षेत्र के कालूखेड़ा गाॅव में काॅग्रेस प्रत्याशी के.के. सिंह कालूखेड़ा जो पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा के अनुज, ने गाजे-बाजे के साथ प्रत्येक घर में जाकर ग्रामीणों से जन आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्रामीणों में गजब का उत्साह प्रलक्षित हो रहा था। एक स्थान पर तो उन्हें फलों से तौल गया और उन ग्रामीणों ने प्रसाद के रूप में वितरित किया। पुरूष-स्त्री, बालक-वृद्ध, युवकांे द्वारा अपने-अपने द्वार पर कुमकुम-चंदन लगाकर एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और आशीर्वाद दिया। 

एक ग्रामीण संतोष सैन ने चर्चा के दौरान प्रतिनिधि को बतलाया - कि काॅग्रेस प्रत्याशी के.के. सिंह के पक्ष में सम्पूर्ण क्षेत्र में उत्साहवर्धक माहौल है। यहाॅ जो भी विकास के कार्य हुये है वह स्व. श्री महेन्द्र सिंह के पहल और प्रयासों के प्रतिफल है। तालाब, रोड, शाला भवन, पंचायत भवन, नल-जल योजना, बिजली आपूर्ति की निरन्तरता और भी अन्य कई कार्य स्व. महेन्द्र सिंह की देन है, उनके प्रति हम सब कृतज्ञ है। के.के. सिंह को सहानुभूति और विकास दोनों का लाभ मिल रहा है। 

जब पूछा गया कि वर्तमान भाजपा प्रत्याशी की क्या स्थिति है, उनके साथ सरकार खड़ी है, उन्होनें भी यहाॅ काम किये होगें। एक दूसरे ग्रामीण गोपाल ने हस्तक्षेप करते हुये बताया कि उन्होनें इस क्षेत्र के लिए कुछ भी नहीं किया है। कई स्थानों से तो उन्हें भगा भी दिया गया है। इस क्षेत्र की समृद्धि में योगदान महेन्द्र सिंह सहाब का है। जावरा नगर के चैपटी एक फल विक्रेता ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी जो बाहर से आकर बस गये है और डाॅक्टरी भी करते है को, तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने नर्सिंग होम चलाने के लिए बैंक के माध्यम से 30 लाख का रूपये का ऋण दिलवाया था, परन्तु वे आज काॅग्रेस पार्टी को अघात पहुॅंचा रहे है और यह बात क्षेत्र की जनता समझ रही है। हाॅ कुछ राजपूत मतदाता उनके साथ खड़े दिखाई दे है, परन्तु वे लोग भी अपना मत खराब करना नहीं चाहते है। वे काॅग्रेस प्रत्याशी के.के. सिंह के पक्ष में आने लगे है। लोगों का स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कृषि के विकास के लिए यहाॅ 2 मण्डियां बनी है - पहली अनाज के लिए और दूसरी लहसुन-प्याज के लिए। इन सबमें स्व. महेन्द्र सिंह का सर्वाधिक योगदान है। यहाॅ यह भी बताया गया कि इस क्षेत्र में परम्परागत रूप से सम्प्रादायिक सदभाव का वातवरण रहा है। सभी लोग मिल-जुलकर रहते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ वर्षो में वातावरण को दूषित करने का प्रयास किया गया। परन्तु यहाॅ कि सजग जनता ने इन कुप्रयासों को असफल कर दिया। कुल मिलकर यह क्षेत्र शांति का टापू रहा है। जब प्रतिनिधि ने काॅग्रेस प्रत्याशी के.के. सिंह से मिलकर पूछा कि - आपकी क्या स्थिति है ? उन्होनें मुस्कुराते हुये कहा कि क्षेत्र की जनता चुनाव लड़ रही है और काॅग्रेस की विजय के प्रति हम पूर्णतः आश्वास्त और विशवस्त है। क्षेत्र के लोगों का स्नेह, आशीर्वाद और सदभावना मेरे साथ है। श्री सिंह कार्यकत्र्ताओं के मुस्कुराते हुये आगे चले गये।