जिलों और मंडलों में 1500 वीडियो कांफ्रेंसिंग करेगी भाजपा
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक साल होने पर शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देश भर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रदेश भाजपा द्वारा सभी जिलों और मंडलों में 1500 वीडियो कांफ्रेंसिंग और वर्चुअल रैली के कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश पर जिलों में जिला और मंडल स्तर पर अलग-अलग कार्यों के लिए प्रभारी नियुक्त किए जा रहे हैं।
प्रदेश संगठन ने राज्य स्तर पर जो कमेटी बनाई है, उसमें कहा गया है कि मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी प्रजेंटेशन, संकल्प पत्र और वीडियोज के जरिये दी जाएगी। इसके साथ ही मोर्चा प्रकोष्ठ फेस कवर और सेनिटाइजर का वितरण करेंगे जिसकी निगरानी और उनके द्वारा प्रदेश भर में आयोजित की जाने वाली 500 वीडियो कांफ्रेंसिंग की जानकारी संकलित की जाएगी। इसके अलावा जिलों और मंडलों में व्हाट्सएप ग्रुप के निर्माण के बाद इनके जरिये भी 1000 वीडियो कांफ्रेंसिंग की जाएगी।
bhavtarini.com@gmail.com

