जॉन सीना ने बच्चों के लिए 'बम्बलबी' की स्क्रीनिंग रखी
न्यूयॉर्क
रेसलिंग स्टार व अभिनेता जॉन सीना ने 21 बच्चों के लिए अपनी नई फिल्म 'बम्बलबी' की निजी स्क्रीनिंग रखी। टीएमजेड डॉट कॉम की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार ने गुरुवार को यहां मेक-ए-विश फाउंडेशन के साथ एक निजी सिनेमाघर को किराए पर लिया और 21 बच्चों को अपनी नई फिल्म दिखाई।
बच्चों के जीवन को रोशनी से भरने की प्रतिबद्धता का जश्न मनाने के लिए द इंपायर स्टेट बिल्डिंग को फिल्म 'बम्बलबी' के पीले व मेक-ए-विश के नीले स्टार के साथ सजाया गया था। इस दौरान प्रत्येक बच्चे को बैग, स्नैक्स और पेय पदार्थ मिले और वह एक्शन हीरो के साथ मस्ती करते दिखे। इसके बाद वह बच्चों को इंपायर इमारत में भी लेकर गए जहां उन्होंने तस्वीरें खिंचवाईं।
bhavtarini.com@gmail.com 