तमंचे के बल पर दुकानदार से हजारों की नकदी लूटकर फरार, आगरा में बेखौफ बदमाश

आगरा
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बेखौफ बदमाश एक दुकानदार से हथियारों के बल पर 98 हजार रुपए और उसका बही-खाता लूटकर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कमला नगर निवासी 62 वर्षीय गोपाल प्रसाद शनिवार रात करीब 9 बजे रावतपाडा स्थित अपनी परचुन की दुकान बंद करने के बाद स्कूटी से घर जा रहे थे। न्यू आगरा इलाके में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे के बल पर उनसे 98 हजार की नगदी और दुकान का बही-खाता लूट लिया और फरार हो गए। इस सिलसिले में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस लुटेरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
bhavtarini.com@gmail.com 
