दंतेवाड़ा में एक लाख रुपए का इनामी नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में डीआरजी की टीम ने एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली सीतू ओयाम पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस बारे में जानकारी देते हुए जिले के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि किरंदुल थाना क्षेत्र में पुलिस और डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे।
इसी दौरान वहां माओवादी के होने की जानकारी मिली। घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार माओवादी सीतू ओयामी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कई संगीन मामलों में शामिल था। रेकी, नक्सली मीटिंग आयोजित करना, मार्ग बाधित करने जैसे मामलों में पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।