दिव्यांका पहुंचीं ससुराल, इस बात के लिए की सास की तारीफ

टीवी ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में इशिता के रूप में नजर आ रही हैं। हाल ही में अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल से समय निकालकर वह अपने ससुराल चंडीगढ़ पहुंचीं। यहां पहुंचकर इशिता काफी खुश दिखाई दीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर भी सासू मां की तारीफ की।
दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर अपने पति विवेक दहिया के साथ एक तस्वीर शेयर की जो उनकी सासू मां ने ली है।
एक अन्य फोटो में दिव्यांका अपने परिवार के साथ पोज दे रही हैं। इसे भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
हाल ही में दिव्यांका के शो 'ये हैं मोहब्बतें' के 1500 एपिसोड पूरे हुए हैं। यह सीरियल 5 सालों से चल रहा है।