दोबारा संभालेंगें पद, जेडी(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए नीतीश

दोबारा संभालेंगें पद, जेडी(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए नीतीश

 नई दिल्ली 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अगले 3 साल के लिए जनता दल (यूनाइटे) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। ऐसे में उनका कार्यकाल साल 2022 तक रहेगा। बता दें कि नीतीश साल 2016 में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। 2016 में जब शरद यादव पार्टी अध्यक्ष पद के पद से हटे थे तब उनकी जगह नीतीश कुमार ने पार्टी संभालने की जिम्मेदारी ली थी।

दिल्ली में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उनके अध्यक्ष बनने की विधिवत घोषणा की जाएगी। अध्यक्ष के रूप में उनका निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो गया है।  
 
गौरतलब है कि बिहार में साल 2020 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पार्टी ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। उधर दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) और जेडीयू के बीच गठबंधन भी नहीं है। ऐसे में नीतीश भी बिहार को वोटरों को साधने की कोशिश में जुटेंगे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत किशोर रणनीति तैयार कर रहे हैं।